― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान

सीट बेल्ट हेलमेट लगाने के लिए किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सीट बेल्ट हेलमेट के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और कई जगहों पर चालान की कार्यवाही की गई। इस दौरान लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यातायात प्रभारी जी.डी. शुक्ला के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के मुख्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 123 वाहनों के चालान किये गये। बुलेट मोटर साइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर, पटाखे लगाने वाले के विरुद्ध विेशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 17 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा डग्गामार वाहन को सीज किया गया। जो ई-रिक्शा वाले अपने निर्धारित रोड पर नहीं चल रहे थे उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 17 ई-रिक्शा बंद किए गए, साथ ही साथ सभी ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रोड पर चलने के लिए हिदायत दी गई। साथ ही जनपद के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि ‘सीटबेल्ट’ का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय ‘हेलमेट’ का प्रयोग अवश्य करें। बदलापुर  पड़ाव से अनेक स्थानों के लिए जाने वाले ऑटो टेंपो के ड्राइवरों को इकट्ठा करके वाहन को व्यवस्थित रूप से रोड पर खड़ा करने की हिदायत दी गई। एक सुरक्षित स्थान पर टेंपो ऑटो खड़ा करने के लिए स्थान निर्धारित कराए गया। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि सुतहती तिराहे से डायवर्जन की कार्रवाई लागू कर दी गई है। सुतहटी से लेकर कोतवाली तक यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू रूप से चल रही है। किसी भी प्रकार कोई जाम की स्थिति नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा इस कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

Share Now...