Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसमय रहते विनियम शुल्क जमा करें ईंट भट्टा संचालक

समय रहते विनियम शुल्क जमा करें ईंट भट्टा संचालक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शासनादेश के अंतर्गत ईंट भट्ठा सत्र 2023-24 में संचालन पर विनियमन शुल्क को गत सत्र 2022-23 में देय विनियमन शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से जमा कराए जाने के निर्देश के क्रम में समस्त ईंट भट्ठा स्वामियों को अवगत कराया है कि सत्र 2023-24 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए विनियमन शुल्क 30नवंबर 2023 तक बिना ब्याज जमा कराया जा रहा है। उक्त विनियमन शुल्क 30 नवंबर 2023 तक प्रतिदिन ऑनलाइन चालान के माध्यम से जमा कराए जाने आदि के लिए सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी खनन कार्यालय में कार्य किया जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि जो ईंट भट्ठा स्वामी 30 नवंबर 2023 तक देय विनियमन शुल्क जमा नहीं करते है, उनके द्वारा ईंट भट्ठा संचालन हेतु किए जा रहे मिट्टी खनन करने के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही के साथ-साथ उनसे दिनांक 01 अक्टूबर की तिथि से निर्धारित ब्याज आकलित कर विनिमय शुल्क जमा कराया जाएगा।