― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति के तहत बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया...

मिशन शक्ति के तहत बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, शाहगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को कोतवाली शाहगंज की महिला कांस्टेबल मीना सोनकर व वंदना द्वारा बालिका इण्टर कॉलेज शाहगंज की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को समझाया गया कि किस प्रकार से वह अपने ऊपर हुए अत्याचारों के खिलाफ पुलिस की सहायता ले सकती हैं और स्वयं भी उनका मुकाबला कर सकती हैं। किसी भी छेड़छाड़ की स्थिति में 1090 या 112 आपकी सहायता के लिए तत्पर है। छेड़खानी एक गंभीर अपराध है और ऐसा करने वाले को जुर्माना और जेल दोनों हो सकता है। मिशन शक्ति अभियान में बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुभावती यादव, अध्यापिका रेखा साहू, अध्यापिका तारा गुप्ता और रेनू, अंशिका, निकिता ,मोहिनी, दीपाली, अंशिका यादव, ब्यूटी आदि उपस्थित रही।

Share Now...