Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशसबसे ऊंचे पुल से होकर कश्मीर पहुंची वंदे भारत, ट्रायल सफल

सबसे ऊंचे पुल से होकर कश्मीर पहुंची वंदे भारत, ट्रायल सफल

रियासी। भारतीय रेलवे ने शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया। यह ट्रेन अंजी खाद ब्रिज से होकर गुजरेगी जो भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज है और चेनाब ब्रिज जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। इस ट्रेन को कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 23 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कई देशों ने भारत से सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के आयात में रुचि दिखाई है। वैष्णव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि कई देशों ने वंदे भारत में रुचि दिखाई है। भारतीय रेलवे ने भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की और इसे ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की कहानी माना जाता है। वंदे भारत को विशेष रूप से कश्मीर में सर्दी के मौसम के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह ट्रेन बर्फबारी और शून्य से नीचे 20डिग्री तक के तापमान में आराम से चलेगी। कड़ाके की ठण्ड से बचने के लिए ट्रेन के भीतर पूरी तरह से हीटिंग व्यवस्था है। इसके साथ ट्रेन में गर्म पानी मिलता रहेगा, इसके लिए पाइपों पर विशेष कोटग की गई है, ताकि सर्दी में पाइप में पानी जमने ना पाए। ट्रेन में बड़े आकार के शीशे लगाए गए हैं, जहां से रेल यात्री प्राकृतिक नजरों का आनंद ले सकते हैं। कांच पूरी तरह से फुल प्रूफ बनाए गए हैं, अगर इन पर कोई पत्थर भी लगे तो इसे किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

Share Now...