Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजौनपुर डिपो से संचालित होगी प्रतापगढ़ सेवा

जौनपुर डिपो से संचालित होगी प्रतापगढ़ सेवा

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि प्रतापगढ़ जनपद के लिए डिपो से बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सेवा रविवार से शुरू हो रही है। इस सेवा से यात्रियों को हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। एआरएम राजेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ के यात्रियों के लिए सहूलियत हो इसको देखते हुए इस सेवा को शुरू किया जा रहा है। डिपो से हर जगह की बसें चलाई जा रही थी अब प्रतापगढ़ के लिए अथक प्रयास से सेवा शुरू हो रही है। आगे उन्होंने बताया कि अन्य जगहों पर जहां बसों के लिए यात्रियों को दिक्कत होगी जौनपुर डिपो उनकी सुविधा को देखते हुए बसों के संचालन पर विचार किया जायेगा। वहीं एआरएम ने यह भी बताया कि चालकों की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया गया जो 13 नवम्बर को बदलापुर, 15 को मछलीशहर,17  को जौनपुर तथा 19 को मड़ियाहूं में भर्ती प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी।