Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरसपा के जोनल व सेक्टर प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सपा के जोनल व सेक्टर प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के नयापुरा वार्ड स्थित रॉयल गेस्ट हाउस में सपा के जोनल प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक लालजी वर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के पदाधिकारियों का दायित्व बताया और कहा कि हम लोगों की मुख्य लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है जो इस वक्त देश की जनता को पूरी तरीके से छल रही है। आज पिछड़ों के आरक्षण पर पूरी तरीके से कुठाराघात हो रहा है चाहे व्यापारी हो चाहे मध्यमवर्गीय हो। देश की आवाम परेशान है। सरकार बड़े पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है। बैठक में सपा के जोनल प्रभारी सेक्टर प्रभारी सपा कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ-साथ प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, दीपचंद राम, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, राकेश मौर्य, ईशा फारूकी, रहमत खान, रामू मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव मंजूर हसन ने किया।