Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर आए 3 बड़े अपडेट

सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर आए 3 बड़े अपडेट

गदर-2 की शानदार सक्सेस के बाद सभी को एक बार फिर से सनी देओल के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है। सनी देओल बॉर्डर 2 के जरिए फिर से थिएटर में नजर आएंगे। इस फिल्मों को लेकर अब तीन बड़े अपडेट आए हैं। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की रिलीज से पहले ही कहानी का पता चल गया है। बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने गदर 2 के जरिए एक बार फिर से अपना खोया हुआ स्टारडम हासिल कर लिया है। आलम ये है कि अब सनी देओल की पुरानी बेहतरीन फिल्मों के दूसरे पार्ट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गदर 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इस फिल्म पर जनता ने अपना खूब प्यार लुटाया। गदर-2 की शानदार सक्सेस के बाद सनी देओल बॉर्डर 2 को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। माना जा रहा था कि उनकी ये फिल्म बॉर्डर का सीक्वल होगी। लेकिन अब फिल्म को लेकर 3 बड़े अपडेट आए हैं। सनी देओल की बॉर्डर को लेकर तीन अपडेट शेयर किए गये हैं। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर पहला अपडेट ये है कि ये फिल्म बॉर्डर 1 का सीक्वल नहीं होगी। जबसे इस फिल्म की चर्चा शुरू हुई थी तो सभी ने अपने-अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने शुरू कर दिए थे। यूजर्स और फैन्स ये अंदाजा लगा रहे थे कि ये बॉर्डर का दूसरा पार्ट होगा। वहीं कुछ लोगों को लगा था कि ये फिल्म का सीक्वल हो सकता है। सनी देओल की बॉर्डर 2 अभी फ्लोर पर उतारी भी नहीं गई है और फिल्म की कहानी पता चल गई है। दरअसल रिपोर्ट की मानें तो बॉर्डर 2 में उसी रात की कहानी दिखाई जाएगी, जिस रात युद्धा हुआ था। लॉन्गेवाला की लड़ाई को सिर्फ थल सेना नहीं लड़ा था बल्कि उनका साथ जल और वायु सेना ने भी दिया था। उन्होंने भी उस लड़ाई को लड़ा था और जीत दिलाई थी। ये कहानी विस्तार से बॉर्डर 2 में दिखाई जाएगी।