― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में घायल युवक की 22 वें दिन उपचार के दौरान...

सड़क हादसे में घायल युवक की 22 वें दिन उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर कड़ेरेपुर गांव में 12दिसम्बर को सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मंगलवार को 22वें दिन मौत हो गई। मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया है। स्वजन युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

कस्बे के सरोखनपुर निवासी अशोक कुमार गौतम का 17वर्षीय पुत्र करीमन 12दिसम्बर को बाइक से अपने दो अन्य साथियों के साथ महराजगंज की तरफ जा रहा था। जहां वह किसी वाहन के धक्के से घायल हो गया था। जिसका उपचार वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उसकी भोर में मौत हो गयी। स्वजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घटना के दिन से ही उसके दोनों साथी फरार चल रहे हैं। जिससे आशंका है कि वही दोनों करीमन को मारपीट कर घायल कर दिये थे। इस सम्बंध में एसओ संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मामले में सड़क दुर्घटना का केस दर्ज है। परिजनों के आरोप के आधार पर शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Share Now...