जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय में भारती विद्यापीठ के पास रविवार की रात्रि बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिसमें एक युवक की शाहगंज अस्पताल से जौनपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दूसरे युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक शाहगंज के पश्चिम कौड़िया पक्का पोखरा निवासी 32 वर्षीय अमित उर्फ सोनू सेठ पुत्र विजय सेठ रात्रि में अपने साथी नगर के डफलटोला निवासी 27 वर्षीय गणेश सेठ उर्फ गोलू के साथ बाइक से किसी बारात में जा रहा था। भारती विद्यापीठ के पास पहुंचे थे। बोलेरो वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस दोनों को सीएचसी शाहगंज ले गई जहां सोनू की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि गोलू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। गणेश की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

Previous article
Next article


