Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गो जौनपुर-आजमगढ मार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग के कट्स तथा लिंक मार्ग पर साइनेज एवं सांकेतिक बोर्ड लगाने, रिफलेक्टर व स्पीड ब्रेकर लगाने सहित अंडरपास पर लाइट की व्यवस्था करने, टूटे ब्रेकर की मरम्मत कराने, क्षतिग्रस्त डिवाइडर को ठीक करने आदि की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी िंरगरोड पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, जिन भी स्थानों पर ट्रैफिक की समस्या है, उसपर यथोचित कार्यवाही करें। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त में अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुके है बचे शेष कार्य प्रगति पर है। बैठक में जनपद में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के चिन्हांकन, राजमार्गांे पर एम्बुलेंस और पेट्रोलिंग कार लगाने, सड़क सुरक्षा संबंधी प्रवर्तन की कार्यवाही करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो का चालान करने, स्कूली वाहनों का फिटनेस जांच करने एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने के निर्देश देने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एंबुलेंस,  आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु उन्होंने निर्देश दिए। इसके उपरांत अमृत योजना/नमामि गंगे योजना के अंतर्गत सीवर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़को के रेस्टोरेशन के कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि खोदे हुए गड्ढों को मानकों के अनुरूप ठीक कराएं। बैठक में मुख्यविकास अधिकारी साई तेजा सीलम, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, एसीएमओ, एआरटीओ प्रशासन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।