Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबास्केटबॉल वाराणसी टीम विजेता और आगरा की उपविजेता रही।

बास्केटबॉल वाराणसी टीम विजेता और आगरा की उपविजेता रही।

जौनपुर धारा, करंजाकला। भारत रत्न अटल के जन्म दिवस के अवसर पर महिला बास्केटबाल में वाराणसी मण्डल एवं हैण्डबाल में अयोध्या मण्डल सर्वजेता हुई।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 25दिसम्बर से 27दिसम्बर तक खेला गया। प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबाल एवं हैण्डबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मैच में बास्केटबाल का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी और प्रयागराज के मध्य खेला गया। जिसमें एकतरफा मुकाबले में वाराणसी की टीम 34-15 से विजेता हुई। वाराणसी की ओर से प्रतिभा सिंह, सगुन और लक्ष्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरा सेमीफाइनल आगरा और गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें आगरा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को एकतरफा मुकाबले 49-21 से पराजित किया। आगरा की टीम से हिमांशी व वैशाली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला वाराणसी एवं आगरा के मध्य हुआ। पहले हॉफ में वाराणसी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंक अर्जित किया, मध्यान्ह के समय वाराणसी 45-32से आगे थी। दूसरे हॉफ के पहले सेमीफाइनल में आगरा की टीम ने अपने रणनीति को बदलते हुए खेलना प्रारम्भ किया जिसमें तीसरा सेमीफाइनल समाप्त होते समय अंक 52-45 रहा। अगले सेमीफाइनल में लम्बाई की फायदा उठाते हुए आगरा की लड़कियों ने मैच बराबरी पर ला दिया परन्तु वाराणसी की अनुभवी खिलाड़ी प्रतिभा सिंह व लक्ष्या ने सधे हुए रणनीति के तहत बाहर से खेलना शुरु किया और लम्बी दूरी से आक्रमण कर वाराणसी की बढ़त को और आगे बढ़ाया। 66-60के स्कोर पर मैच समाप्त हुआ इस प्रकार वाराणसी की टीम 6 अंको से विजयी हुई। उप विजेता टीम की ओर से संजू यादव, वैशाली व हिमांशी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। हैण्डबाल का पहला सेमीफाइनल अयोध्या एवं बस्ती के मध्य खेला गया। प्रतिस्पर्धा बहुत ही संघर्षपूर्ण थी। मैच का निर्णय अंतिम मिनट 39-37 के स्कोर पर समाप्त हुआ जिसमें अयोध्या मण्डल की हैण्डबाल टीम 02 गोल से विजयी हुई। अयोध्या टीम की ओर से निक्की ने 11 गोल, आराध्या ने 10 गोल किया। बस्ती की तेज तर्रार खिलाड़ी अंकिता व कविता ने भी 10-10 गोल अपनी टीम के लिए किया। इस प्रकार अयोध्या मण्डल की टीम फाइनल में प्रवेश की। दूसरा सेमीफाइनल गोरखपुर व वाराणसी के मध्य खेला गया। कांटे के संघर्ष में वाराणसी मण्डल ने गोरखपुर मण्डल के ऊपर मात्र 01 गोल से जीत दर्ज किया। मैच का स्कोर वाराणसी 23 गोरखपुर 22 रहा। वाराणसी की ओर से प्रीति और रेशमा ने 6-6 गोल अपनी टीम के लिए किया। हैण्डबाल का फाइनल मुकाबला अयोध्या मण्डल व वाराणसी मण्डल के मध्य हुआ। कांटे के मैच में वाराणसी की महिलाओं ने अयोध्या मण्डल को मैच समाप्ति के सम्ाय बराबरी किया। मैच समाप्ति पर अंक 24-24 पर बराबर रहा। निर्णायक मण्डल ने निर्णय लिया कि मैच अतिरिक्त समय में खेला जायेगा। इस प्रकार 05-05 मिनट के दो और हॉफ खेले गये जिसमें 30-26 से अयोध्या मण्डल की टीम विजेता हुई। अतिरिक्त समय में अयोध्या की टीम ने 05 गोल और वाराणसी की टीम ने 02 गोल किया। अयोध्या की ओर से आराधना ने 10 और निक्की ने 06 गोल किया। वाराणसी की ओर से रेशमा ने 10 व नैना ने 06 गोल किया। मैच समाप्ति के उपरान्त क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने सभी आगुन्तकों धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि श्री रमेश चन्द्र मिश्रा, विधायक बदलापुर ने कहा कि हमारी सरकार खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद करेगी। इसका परिणाम आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलो में देखने को मिलेगा। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजीव सिंह ’बच्चा’, निखिल सिंह, परमेन्द्र सिंह, डॉ.दीक्षा साहू, डॉ.संतलाल यादव, दिलीप कुमार, वैभव सिंह, सोमेश गुप्ता, सोनेन्द्र श्रोवतिया, सैफ, धनन्जय सिंह, सन्दीप राय, प्रेमप्रकाश सिंह, पंकज यादव, मोनित यादव, आकाश गुप्ता व संजय सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर द्वारा किया गया।