Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मेडिकल कॉलेज में निकाली जागरूकता रैली

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मेडिकल कॉलेज में निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क हादसों के बढ़ते मामलों को कम करने के उद्देश्य से उमानाथ सिंह स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को जन-जागरूकता  रैली निकाली गई। इस दौरान आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई जिससे सड़क दुघर्टना के मामलों में कमी लाई जा सके। रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र -छात्राएं और कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने पोस्टर-बैनर के माध्यम से विभिन्न संदेश दिया। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का नारा लगाया। रैली में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर शिव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एए जाफरी, डॉ. एकांश राठौरिया, पीडियाट्रिक्स के विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण सिंह पटेल, डेंटल के विभागाध्यक्ष डॉ. तुमुल नंदन, डॉ. नवीन कुमार के साथ ही अन्य विभाग के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी शामिल हुए।