Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअकबरपुर गांव में हुआ पौधरोपण

अकबरपुर गांव में हुआ पौधरोपण

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव में भूजल संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम प्रधान शकुंतला देवी की अध्यक्षता में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए पौधों को भी वितरित किया गया। गौरतलब है कि भूजल संरक्षण का संदेश आम जनता तक पहुंचाने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया है और इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम भूजल संरक्षण समय की मांग है। सरकार की इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया।पौधरोपण अभियान के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें अपने घर एवं आसपास वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सचिव आसिफ अंसारी, पंचायत सहायक तनु सिंह, रोजगार सेवक मीरा देवी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।