Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में व्यापारी की मौत

सड़क दुर्घटना में व्यापारी की मौत

जौनपुर धारा,मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के आनापुर छाछो मोड़ के निकट वसूली से लौट रहे व्यापारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के मंगल बाजार निवासी आनंद अग्रहरि 42वर्ष किराना के समान सहित छोटी दुकानों पर परचून अन्य छोटे मोटे समान की अपनी बाइक से ही सप्लाई करते थे। गुरुवार देर रात्रि सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधागंज बाजार से अपनी बाइक से वसूली कर लौट रहे थे। अभी वह उक्त मोड़ के निकट पहुंचे थे कि उनके आगे से जा रही डीजे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आनंद के सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर म्ाौजूद लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सक ने आनन्द की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किंतु जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही आनंद की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद चार भाई थे। सभी अलग अलग रहते थे। आनंद अपने छोटे से व्यवसाय से परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी तीन संतान में बड़ा बेटा अमन अभी 17वर्ष का है। जबकि उससे छोटी उसकी बहन नंदनी 15वर्ष की जबकि छोटा भाई छोटू अभी मात्र दस वर्ष का है। आनंद की पत्नी सुमन का मौत की सूचना मिलने के बाद दहाड़ मारकर रो रही है।