Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरशातिर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमंचा कारतूस बरामद

शातिर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमंचा कारतूस बरामद

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह गैर जनपद के एक शातिर बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित को आर्म एक्ट में पांवद कर चालान भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय शुक्रवार प्रातः आठ अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के नीचे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के मलावन गांव निवासी रोहित दुबे पुत्र गौरीशंकर दुबे है। इस पर शाहगंज समेत अम्बेडकर नगर अयोध्या लखनऊ मुजफ्फरनगर सुल्तानपुर आदि जनपदों में 15 मुकदमा पूर्व में दर्ज है। गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय के साथ उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता हे का अरुण सिंह का नीरज कनौजिया आदि रहे।