Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में एक की मौत पांच घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत पांच घायल

  • वैवाहिक कार्यक्रम में जाने के दौरान पेड़ से टकराईं कार
  • मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में एक की मौत पांच घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक अपने रिश्तेदार की अर्टिका कार में सवार होकर खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव निवासी सारस्वत सिंह पुत्र मनबोद सिंह व सरपतहां थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव निवासी 19वर्षीय आलोक सिंह पुत्र संतोष सिंह, 45वर्षीय गुडिया सिंह पत्नी कालिका उर्फ अपरबल सिंह, 13वर्षीय अंश सिंह, 10वर्षीय बिरत सिंह पुत्रगण संजय सिंह के साथ मालीपुर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही अयोध्या मार्ग स्थित आजमगढ़ जनपद के खेमीपुर नहर समीप सिकंदर पट्टी चौराहे पर पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान सारस्वत सिंह को मृत घोषित कर दिया। गुडिया सिंह की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने साथ अपने घर लेकर चले गए। दूसरी घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी साहेब लाल(50)पुत्र बंसू राजभर रविवार की दोपहर रेलवे स्टेशन से अपने घर लौटते समय सबरहद स्थित भरौली मोड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साहेब लाल की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Share Now...