जौनपुर धारा,खेतासराय। रविवार की दोपहर क्षेत्र के मानीकलां गांव आग लगने से खेत मे रखा 56बोझ गेंहू की फ़सल तथा एक दर्जन ट्राली भूसा जल कर राख हो गया। आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो सका है। रविवार की दोपहर करीब 11बजे क्षेत्र के मानी कलां गांव के भूड़कूडहां रोड पर स्थित मानीकलां निवासी तौहीद के खेत से आग शुरू हुई और धीरे-धीरे आस-पास के खेत मे काट कर रखे भूसे तक फैल गई। आग लगने से तौहीद अहमद की काट कर रखी 56 बोझ गेहूं की फसल, पंपिंग सेट 6 ट्राली भूसा जल कर राख हो गया। इसके अलावा बगल खेत मे काट रखा मानी कलां निवासी बिस्मिल्लाह, चैतु प्रजापति, रमेश कुमार , अलाउद्दीन, बखेदू प्रजापति, विजय सोनकर के दो-दो ट्राली भूसा जल कर नष्ट हो गया। पहले ग्रामिणो ने स्वय आग बुझाने की कोशिश कि बाद मे फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचा। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर मानी कलां चौकी प्रभारी मुन्नीलाल कन्नौजिया, दीवान नफीस अहमद तथा लेखपाल शिव प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
आग लगी से 56 बोझ गेहूं जलकर राख

Previous article

