Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जौनपुर में सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुलीं। हड़ताल के दौरान एटीएम, बीसी प्वाइंट और डिजिटल बैंकिंग पर जोर रहेगा।
Homeअपना जौनपुरपेड़ में बाइक भिड़ने ने से , तीन घायल

पेड़ में बाइक भिड़ने ने से , तीन घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर सड़क के किनारे रविवार को जामुन के पेड़ से बाइक सवार टकराकर कर तीन लोग घायल हो गए है।

अशोक यादव पुत्र स्व.बैजनाथ यादव उम्र 35वर्ष निवासी बीबीपुर रविवार की दोपहर को अपने बच्चों का बाल कटवाने के लिए कबूलपुर बाजार में गया था। बाल कटवा कर वापस आते समय बीबीपुर सड़क के किनारे जामुन के पेड़ से अनियंत्रित बाइक होंकर टकरा गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। बाइक पर एक सात साल लड़का व चार साल की लड़की सवार थी। भिड़ने की आवाज इतनी तेज थी कि मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कबूलपुर बाजार के चिकित्सकों के पास ले जाया गया, हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ज़िलें के जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पर लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है।

  • दो दिन बाद है बहन की शादी

अशोक यादव रोजी रोटी के मुम्बई में रहता है। 23 अप्रैल को उसके चचेरी बहन की शादी है। घर मे शादी के माहौल के बीच गम का माहौल सा देखने को मिल रहा है।