- दो की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के चकसेवा गांव निवासी 37वर्षीय अतुल दूबे पुत्र बांके दूबे सोमवार की रात अपने भतीजे की एक्सीडेंट की खबर सुनकर घर से शाहगंज आ रहें थे कि दादर पुल के नीचे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े बाइक व एक महिला से टकरा गई। जिसमें पुल के रहने वाली 28वर्षीय ममता देवी पत्नी रजनीश व अतुल दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिाfकत्सालय में भर्ती कराया। वहीं चकसेवा गांव निवासी 22वर्षीय सदानंद दूबे पुत्र महेन्द्र दूबे शाहगंज से बाइक से घर जाने के दौरान सिकंदर पट्टी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदानंद दूबे व अतुल दूबे को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।



