Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता में अध्योध्या की टीम दबदबा

जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता में अध्योध्या की टीम दबदबा

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेल निदेशालय उ.प्र.एवं उ.प्र.हैण्डबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम सिद्दीकपुर के तत्वावधान में एकलव्य स्टेडियम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का 21 नवम्बर को अयोध्या मण्डल व मिर्जापुर मण्डल के मध्य पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें अध्योध्या की टीम ने मिर्जापुर को 17-09 से पराजित किया। अयोध्या की ओर से राजपति ने 06 गोल व निक्की ने 04 गोल किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच गोरखपुर व बस्ती के मध्य खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम ने बस्ती को 17-07 से पराजित किया। गोरखपुर की ओर से अनन्या यादव ने सर्वाधिक 07 गोल दागते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाया। बस्ती से नाजिया ने 04 गोल मारा। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी और सहारनपुर के मध्य खेला गया। जिसमें वाराणसी की टीम ने सहारनपुर को 18-10 से पराजित किया। वाराणसी की तरफ से नैना व प्रीति यादव ने 6-6 गोल मारा। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच प्रयागराज व लखनऊ के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज की टीम ने 14-06 से सफलता प्राप्त की। प्रयागराज की ओर से चन्दा पाण्डेय 6 गोल, अंजली ने 04 गोल किया। चन्दा पाण्डेय के बेहतरीन गोल से प्रयागराज ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच अयोध्या एवं गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में गोरखपुर को 23-22 से पराजित किया। दोनो ही टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया अन्तिम 02मिनट तक मैच बराबरी पर था। दो मिनट के अन्दर अयोध्या की खिलाड़ी ने गोलकर फाइनल में प्रवेश कराया। अयोध्या के लिए अराधना ने 9 गोल व राजपति ने 6 गोल किया। गोरखपुर से मुस्कान ने 7 व अनन्या ने 5 गोल किया। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का हार्डलाइन मैच तथा फाइनल मैच 22 नवम्बर को खेला जायेगा।