Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के लिए ब्लाक सभागार में कार्यशाला का आयोजन

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के लिए ब्लाक सभागार में कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर धारा, खेतासराय। अगस्त माह में आयोजित होने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान के बाबत आशा और एएनएम का क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जीरो से 5 वर्ष के बच्चों के नियमित टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए आशाओं के द्वारा गृह भ्रमण करके टीकाकरण से छूटे हुए बच्चे को चिन्हित कर अभियान में सभी 5 वर्ष से कम बच्चे को टीकाकरण कराना है। इस विषय पर डॉक्टर मसूद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए और अभी कवरेज भी संतोषजनक नहीं है इस अभियान में सर्वे के माध्यम से हम सभी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण कराना है। बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी ने टीकाकरण से बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल कुमार यादव और राम मिलन यादव ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बैठक में अशोक कुमार कुशवाहा, बीसीपीएम सहित सैकड़ों एएनएम और आशा उपस्थित थीं।