― Advertisement ―

spot_img

नया भारत, नई चुनौतियाँ : राष्ट्रीय स्तर पर बदलती प्राथमिकताएँ

2026 का भारत केवल विकास की रफ्तार से नहीं, बल्कि रोजगार, तकनीक, जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन जैसी नई चुनौतियों से भी पहचाना जा रहा है।
Homeअपना जौनपुरक्षेत्र पंचायत की बैठक में 30 करोड़ 25 लाख का बजट पेश

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 30 करोड़ 25 लाख का बजट पेश

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड कार्यालय के सभागार में क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक ब्लाक प्रमुख उषा देवी की अध्यक्षता में शुरू की गयी। पिछली कार्यवाही की पुष्टी की गयी और 30 करोड़ 25 लाख का बजट पेश किया गया। क्षेत्र पंचायत बैठक में सरकार की योजनाओ की बिन्दुवार चर्चा की गयी जिसमें एडीओ पंचायत ने पेजल पर बिस्तार से बताया। एडीओ एजी कृषी विभाग पर सीडीपीओ बाल विकास पुष्टाहार पर, स्वास्थ्य विभाग जननी सुरक्षा पर, समाज कल्यान विभाग, आकाश यादव पेशन पर, पशु चिकित्सा विभाग से निशा राय, गौशाला से पशुओं को लेने पर पशुपालक को 900 सौ रुपए सरकार के तरफ से अनुदान मिलेगा। सार्जवनिक प्रणाली पर, एडीओ एसबी फूलचंद कन्नौजिया ने राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत प्रधान मंत्री आवास व मुख्य मंत्री आवास राष्ट्रीय आजिविका मिशन पर, और तकनिकी सहायक कपिलदेव यादव ने मनरेगा पर चर्चा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख बिनय कुमार सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान से बैठक के माध्यम से कहा कि सरकार के योजना को गरीबों तक मदद करने में हर सम्भव प्रयास करें किसी के साथ भेदभाव न करें जिससे गांव का हर ब्यक्ति आप के साथ रहेगा। खंड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभी क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिदयाल बड़े बाबू व चन्द्रशेखर गुप्त ने किया।

Share Now...