Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंस्थापक प्रबंधक की मनाई गई पुण्यतिथि

संस्थापक प्रबंधक की मनाई गई पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, शाहगंज। अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कॉलेज मज़डीहा व मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कालेज उसराहटा के संस्थापक प्रबंधक स्व.मिर्ज़ा अनवर बेग की पुण्यतिथि महाविद्यालय में धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.नरेंद्र उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 1998 में आज ही के दिन मिर्ज़ा अनवर बेग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाया क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा दिया जो भी बे मिशाल है। ऐसी शिक्षण संस्थानों में देश के भविष्य तराशे जा रहे है। कार्यक्रम को मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य नौशाद खान, डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव, अबू मोहम्मद ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता प्रबंधक कहकशा खान ने किया शोक सभा मे छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान न्यू देलही पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात पाठक, प्रबंधक अल्तमस बरलास, प्राचार्य आमिर सिद्दीकी, आशीष कुमार अस्थाना, डॉ.सलीम खान, इंदुलता, डॉ.तसनीमा बानों, चिरंजीव लाल यादव, जावेद अहमद, श्रीकांत सिंह, विमलेश त्रिपाठी व दानिश मुख्य रुप से मौजूद रहे व संचालन प्रवक्ता मो.अतहर ने किया।