- रज्जू भैय्या में एमएससी की क्लास लेने पहुंचीकुलपति
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह ने परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान के रसायन विभाग के एमएससी छात्रों की कक्षाएं ली। उन्होंने विन्यास रसायन/त्रिविमरसायन से सम्बंधित विषय पर व्याख्यान दिया। विन्यास रसायन, रसायन की वह शाखा है जिसमें अणुओं के अन्दर परमाणुओं के सापेक्षिक स्थिति एवं उनके प्रभावों का अध्ययन करती है। डॉ.सिंह ने थ्री डी मॉडल्स तथा पॉवर प्वाइंट से अणुओं की संरचना पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि प्रत्येक अणु कई परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं। प्रो. सिंह बताया कि कार्बनिक रसायन की विशेषज्ञ है तथा पॉलीमर रसायन मेंविश्वस्तरीय शोध कार्य कर रहीं है। हाल ही में स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में प्रो.वंदना सिंह का नाम सम्मिलित किया गया था। इस अवसर पर रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि कुलपति आगे भी कक्षाएं लेंगी।



