जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा क्षेत्र के रामनगर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बीती रात चोरी का मामला सामने आया है। मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा संबंधित को सूचना दे दी गई। बताया जाता है कि शिक्षा क्षेत्र का उक्त विद्यालय शुक्रवार को जब सुबह अपने निर्धारित समय पर खुला तो रसोई घर का हैण्डड्राप टूटा हुआ पाया गया। इसकी सूचना पर प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह मौके पर जाकर देखे तो रसोई घर से गैस भरा सिलेंडर, दो भगोना और अन्य बर्तनों समेत खाद्यान्न नदारद मिला। बहरहाल प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस विभाग को दे डाली गई। स्थानीय थाने द्वारा रिपोर्ट ऑनलाईन पंजीयन कराने की नसीहत दी गई है। फिलहाल रसोई घर में चोरी हो जाने से विद्यालय के सामने तत्काल में मध्यान्ह भोजन बनवाने की समस्या आ खड़ी हो गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कम्पोजिट विद्यालय में चोरी

Previous article
Next article

