Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur News : जौनपुर में दलित परिवार पर दबंगों का हमला, दो महिलाएं घायल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव में रविवार को दबंगों द्वारा एक दलित परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।...

E-Paper 06-04-2026

E-Paper 05-04-2026

Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, छप्पर, कार सहित बाइक खाक

संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, छप्पर, कार सहित बाइक खाक

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीती रात क्षेत्र के चेतरहां गांव में संदिग्ध हालात में छप्पर में आग लग गई जिसमें खड़ी कार और बाइक जलकर खाक हो गई। किसी तरह मौके पर जुटे लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के चेतरहां निवासी रामसिंह के घर के सामने उनके रखे छप्पर में शनिवार की देर रात संदिग्ध हालत में आग लग गयी। आग लगने की जानकारी पर इलाकाई लोगों का जमावड़ा हो गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया पर उसमें खड़ी आल्टो कार और एक बाइक जलकर खाक हो गयी। हालाँकि मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। बहरहाल पीड़ित को मामले मे लाखों का नुकसान हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने मामले में जाँच करवाने की बात बताई।

Share Now...