Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार इटौरी गांव निवासी बंशराज गौतम के कच्चे मकान के सामने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से सारा सामान जलकर राख हो गया। जब तक गांव के लोग एकत्रित होते तब तक आग भयानक रूप ले चुकी थी जिसे गांव वाले बुझाने में विफल रहे। उसमें रखा रजाई गद्दा कपड़ा अनाज तथा चारपाई जलकर सब नष्ट  हो गया। सूचना मिलते ही इटौरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर सिंह ने राजस्व विभाग के माध्यम से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Share Now...