भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। संजू सैमसन को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए भारतीय टीम की रणनीति साथ ही चयन पर भी सवाल उठा दिए। शशि थरूर ने अपने ट्वीट में भारतीय टीम के स्टैंड-इन कोच वीवीएस लक्ष्मण के बयान को कोट करते हुए लिखा कि रिषभ पंत ने नंबर 4 पर अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसे में टीम उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करेगी। थरूर ने आगे लिखा कि रिषभ पंत अच्छे प्लेयर हैं। लेकिन वो अपनी पिछली 11 पारियों में से 10 में रन बनाने में सफल नहीं रहे हैं। वहीं संजू सैमसन का वनडे में 66 का औसत है। पिछली पांच पारियों में उन्होंने लगातार रन बनाए हैं, लेकिन वो बेंच पर बैठकर इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इन बातों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। आपको बता दें कि संजू सैमसन को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में खेलने का मौका दिया गया था जिसमें उन्होंने 38 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली थी। वहीं इसके बाद उन्हें दूसरे व तीसरे वनडे में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। वनडे सीरीज से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी उन्हें दूसरे और तीसरे मैच में मौका नहीं दिया गया था और वो इंतजार करते हुए ही नजर आए थे। संजू ने भारत के लिए अब तक 11 मैचों की 10 पारियों में 66.00 की औसत के साथ 330 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं तो वहीं उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 86 रन का रहा है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
संजू सैमसन तीसरे मैच से हुए ड्राप तो शशि थरूर को आया गुस्सा

Previous article
Next article

