Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनश्रद्धा कपूर करने जा रही हैं एक जैसी 8 फिल्में

श्रद्धा कपूर करने जा रही हैं एक जैसी 8 फिल्में

इस साल जनवरी में फिल्म लवर्स को एक शानदार सरप्राइज मिला जब फिल्म मेकर दिनेश विजान ने मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में 8 नई फिल्मों की अनाउंसमेंट की और साथ ही उनकी रिलीज की तारीखें भी बताईं। यह फैन्स के लिए बहुत अच्छी खबर थी जिनमें से ज्यादातर अभी भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म स्त्री 2 (2024) के खुमार में थे। 2025की शुरुआत आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना-स्टारर थामा और शक्ति शालिनी से होगी, इसके बाद भेड़िया 2, चामुंडा, स्त्री 3, महा मुंज्या, पहला महायुद्ध और दूसरा महायुद्ध होगा। अब तक मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स ने 4फिल्में रिलीज की हैं जिनमें से मुंज्या (2024) एकमात्र हॉरर कॉमेडी थी। जिसमें श्रद्धा कपूर नहीं थीं एक्ट्रेस स्त्री(2018) के साथ-साथ स्त्री-2 की भी लीड हीरोइन थीं और भेड़िया (2022) में एक गाने के लिए वरुण धवन के साथ भी शामिल हुईं। पिछले साल वरुण ने स्त्री 2 में अपने कैमियो से दिल जीत लिया था जब उन्होंने श्रद्धा को उनकी फिल्म के क्लाइमेक्स में बचाया था। इसलिए फैन्स साफतौर से उम्मीद कर रहे थे कि श्रद्धा स्त्री 3 के लिए भेड़िया 2 में वरुण के साथ फिर से जुड़ेंगी। लेकिन द नोड की शेयर की गई एक रिपोर्ट जिसने हाल ही में एक्ट्रेस का इंटरव्यू लिया ने कहा कि श्रद्धा हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की सभी 8 फिल्मों का हिस्सा होंगी। इस बीच एक इंटरनेट यूजर ने लिखा कि वे निराश और ऊब गए हैं। ऐसे ही एक नेटिजन ने दावा किया, ‘उसका पीआर सब कुछ उसके बारे में बना देगा और अगर फिल्म हिट होती है, तो वे कहेंगे कि यह उसकी वजह से है।’दूसरे एक्टर्स जिनके बारे में अफवाह है कि वे हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होंगे वे हैं कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट और अक्षय कुमार।