Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनदीपिका ने शेयर किए अपने एग्जाम एक्सपीरियंस

दीपिका ने शेयर किए अपने एग्जाम एक्सपीरियंस

परीक्षा पे चर्चा 2025 का दूसरा एपिसोड आज लाइव स्ट्रीम किया गया। इस एपिसोड में एक्ट्रेस, बिजनेस वुमेन और मेंटल हेल्थ पर बोलने वालीं दीपिका पादुकोण ने स्टूडेंट्स से मेंटल हेल्थ और सेहत के महत्व के बारे में बात की।

दीपिका पादुकोण ने शानदार एंट्री की और मुस्कुराते हुए स्टूडेंट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कहा,’मैं बहुत शरारती बच्ची थी। मैं हमेशा टेबल, कुर्सी और सोफे पर चढ़ जाती थी और उनसे कूद जाती थी।’फिर उन्होंने परीक्षा की तैयारी के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया, ‘मैं एग्जाम के दौरान बहुत तनाव में रहती थी, खासकर इसलिए क्योंकि मैं मैथ्स में कमजोर थी। एक ऐसा सब्जेक्ट जिससे मैं अभी भी स्ट्रगल करती हूं।’ सेशन के दौरान दीपिका ने तनाव से निपटने के लिए मददगार सलाह और टिप्स शेयर किए और अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम सभी तनाव का सामना करते हैं। परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है जहां प्रधानमंत्री मोदी छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव, शिक्षा और दबाव से निपटने पर चर्चा करते हैं। आठवें सीजन की शुरुआत सोमवार को हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने छात्रों से परीक्षा के स्ट्रेस मैनेजमेंट और इंस्पायर्ड रहने के बारे में बात करने के लिए दिल्ली की सुंदर नर्सरी का दौरा किया। इस साल दीपिका पादुकोण, मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और सद्गुरु सहित कई जानी-मानी हस्तियां छात्रों के साथ अपने जीवन के एक्सपीरियंस और सुझाव शेयर करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।