Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरश्यामजीत यादव बने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर

श्यामजीत यादव बने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जमैथा गांव निवासी रामजीत यादव पहलवान के पुत्र श्यामजीत यादव का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। श्यामजीत की स्कूली शिक्षा जनपद के ही बीआरपी इंटर कॉलेज से संपन्न हुई है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक करने के बाद वह दिल्ली विश्वविद्यालय चले गए। दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से एम.फिल. करने के बाद प्रोफेसर सीमा बावा के निर्देशन में अपना पीएचडी हेतु शोध प्रबंध अभी हाल में ही जमा किया है। श्यामजीत के पिताजी का कहना है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है वह चाहे किसी भी क्षेत्र में की जाए। बेटे की सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।