जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अभिमन्यु यादव महाविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय लपरी में किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए सोशल एक्टविस्ट रमेश यादव ने कहा कि सूचना मांगने वाली जनता भिखारी नहीं शहंशाह है। सूचना अधिकार कानून के माध्यम से सरकार से जनता को सवाल पूछने का हक है। इसके माध्यम से सरकार को अपने कार्य, शासन की कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करने का अधिकार मिला। देश का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से जानकारी ले सकता है। महाविद्यालय के प्रबंधक मुन्ने लाल यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ सामाजिक ज्ञान होना जरूरी है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वकील यादव ने कहा कि निरक्षर को साक्षर, जनसंख्या नियंत्रण, गांव की साफ-सफाई, विद्यार्थी जीवन को बेहतर जीवन जीने की कला ही शिविर का उद्देश्य है। समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा पूजा यादव सरस्वती वंदना, रूबी ने दहेज प्रथा गीत के माध्यम से अपनी बात रंखी।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जनता को सवाल पूछने का हक है : रमेश यादव

Previous article

