Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरशिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर है मंथन : कुलपति

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर है मंथन : कुलपति

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शिक्षकों और अधिकारियों की टीम कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य के नेतृत्व में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को प्रतिभाग करने पहुंची। कुलपति ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में बदलाव और सुधार के लिए यह मंथन किया जा रहा है। शिक्षा मंथन 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी कुलपति और प्रोफेसरों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुलपतियों से कहा कि यहां से जो सीखा उसे अपने विश्वविद्यालय और संस्थान तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि कॉलेज भी नैक में आगे आएं और वीसी उनका नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी विदेश के संस्थानों में पढ़े हैं। अपनी यूनिवर्सिटी से दोबारा संपर्क कर प्रदेश के संस्थानों के साथ एमओयू साइन करें, ताकि इसका लाभ वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों को मिल सके। इस कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो.मानस पांडेय, प्रो.राम नारायण प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रो.रजनीश भास्कर, डॉ.गिरधर मिश्र, डॉ.विक्रांत भटीजा, डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ.मनोज पाण्डेय, डॉ.अनु त्यागी, डॉ.धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।