- प्रधानाध्यापिका ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत, पद से सौंपा इस्तीफा
जौनपुर धारा, बदलापुर। विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय ऊदपुर गेल्हवा के एक शिक्षक की डर से कई छात्राओं ने विद्यालय से अपना नाम ही कटवा लिया है। बताते चलें कि एक तरफ शासन प्रशासन शिक्षा ब्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करने के लिए लगातार स्कूल चलो अभियान चला रही है। वहीं विकास खंड के ऊदपुर गेल्हवा कम्पोजिट विद्यालय के छात्राओं ने शिक्षक की डर से अपना नाम कटवा ली है। इस सम्बन्ध में जब पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों से बात की गई तो उन्होंने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाए हुए उक्त विद्यालय से नाम कटवा लेना ही अपनी छात्राओं को सुरक्षित समझा। फिलहाल इस सम्बन्ध में जब उक्त कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं कई बार उक्त शिक्षक को समझने बुझाने का प्रयास करती रही लेकिन वह हमसे भी लड़ने झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं। फिर मैंने जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण वह अपने प्रधानाध्यापिका पद से इस्तीफा देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर को लिखित पत्र देकर इस्तीफा की मांग की है।


