Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeमनोरंजनशाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची करीना-करिश्मा और अमृता

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची करीना-करिश्मा और अमृता

2 नवम्बर को शाहरुख खान का बर्थडे केवल किंग खान ने ही नहीं फैंस ने भी मनाया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान ही छाया रहा, जिसके चलते कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सामने आई। लेकिन अब किंग खान के 58वें जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें करीना कपूर और करिश्मा कपूर पर फैंस की नजरें रुक गई हैं। करीना कपूर ने दोस्तों संग गुरुवार रात मुंबई में शाहरुख खान की 58वीं जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। एक प्रâेम में वह बहन करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में करीना ने करिश्मा और अमृता के साथ एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘और बादशाह हम आपके लिए तैयार हैं। करीना के अलावा करिश्मा कपूर ने भी पार्टी नाइट की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘रात भर डांस करने के लिए पूरी तरह तैयार। बता दें कि शाहरुख ने अपना जन्मदिन मुंबई में फैंस के साथ मनाया, जिसका उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।इसमें किंग खान अपने हिट गाने झूमे जो पठान और नॉट रमैया वस्तावैया पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘आप सभी के साथ जश्न मनाना हमेशा खास होता है।