Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

जौनपुर की पीली नदी में लापता दूसरे युवक मोनू सपेरा की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के दोनों किनारों व आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
Homeअपना जौनपुरशातिर लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, असलहा व नकदी बरामद

शातिर लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, असलहा व नकदी बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने लूट की घटना पिछले सप्ताह महिला स्वास्थ्य कर्मी को चाकू से घायल कर सोने की चेन लूट लेने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक के अलावा तमंचा व 17300 रुपये बरामद हुए। सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह व शिकारपुर पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मिले सुराग पर हैदरपुर-फागूपुर मार्ग से लूट की घटना में वांछित आरोपित लाडलेपुर निवासी शिवम यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर बाइक, तमंचा, कारतूस, मोबाइल व नकद 17300 रुपये मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गत चार अगस्त को पदुमपुर में शहर कोतवाली के भंडारी निवासी पदुमपुर सीएचसी की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी खुशबू साहू को चाकू प्रहार कर सोने की चेन लूट लेने के मामले में दर्ज मुकदमे में चिह्नित आरोपित शिवम यादव की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। बरामद रुपये लूटे गए चेन की बिक्री के थे। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में एसआइ शैलेंद्र राय, हेड कांस्टेबल विश्वंभर नाथ राय, सुधीर दुबे, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, रवि शंकर व सत्येंद्र कुमार शाह भी रहे।