जौनपुर धारा, खेतासराय। पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर गो-तस्कर को तमंचा व कारतूस के साथ डोभी तिराहा से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह हमराह उप निरीक्षक शान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल दिनेश सरोज और अमरनाथ यादव के साथ सुबह सवा दस बजे डोभी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गुफरान अहमद पुत्र स्व. मुख्तार अहमद निवासी मानीकला बताया। पकड़ा गया बदमाश शातिर गो-तस्कर निकला। उसके विरुद्ध थाने में गोवध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम और 25 आर्म्स के मुकदमें दर्ज हैं।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गूंजा सावन का उल्लास, अरसला खानम ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता
एचआरडी विभाग में रिमझिम सावन-2026 कार्यक्रम, डॉ. रसिकेश ने कहा- संस्कृति से जुड़ने का बेहतर माध्यम है सावनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के...
शातिर बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार

Previous article
Next article

