जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर नगर में जगह-जगह शहीदों के शहादत को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसी क्रम में जौनपुर संघर्ष मोर्चा ने शहीद पार्क व श्रीरामलीला समिति ने हनुमान घाट पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकम में महेश सेठ ने बताया कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने वाले इन अमर शहीदों को 23 मार्च 1931 को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। उन्होने अमर शहीदों को सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत बताया। श्रद्धांजलि सभा में सुभाष कुशवाहा, सतवंत सिंह, मंगल सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, गौतम सोनी, संतोष, रितू सेठ, राजकुमार सेठ नीरज सेठ, प्रीतम सेठ, नीलम सेठ, शुभम श्रीवास्तव, सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत
हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।
शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

Previous article

