टीवी और बॉलीवुड के कलाकार पब्लिसिटी के लिए काफी कुछ करते हैं। कुछ कलाकार सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब पोस्ट करके लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, तो कुछ हसीनाएं पैपराजी के सामने हैरत-अंगेज हरकते करती हैं। वहीं, अब टीवी की एक एक्ट्रेस के वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में ये हसीना खुले में शावर लेती दिख रही हैं और पैपराजी उनका वीडियो जमकर बना रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग भड़क गए हैं। अब सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस को भर-भरकर खरी खोटी सुनाई जा रही है। मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक एक्ट्रेस खुले में शावर के नीचे नहा रही हैं और वहां मौजूद तमाम पैपराजी शूट कर रहे हैं। इस वीडियो में जो एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, वो नायरा बनर्जी हैं, जो बीते दिनों बिग बॉस 18 में नजर आई थीं और कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नायरा ने क्रॉप बॉडी फिटिंग टॉप पहना है और नीचे साइड कट स्कर्ट डाली हुई है। नायरा की ये ड्रेस फ्लोरर प्रिंटेट है। एक्ट्रेस इस वीडियो में शावर के नीचे मस्त होकर नहा रही हैं और शावर के नीचे से बाहर आ रही हैं और पैपराजी से बातें कर रही हैं तो कभी वह वापिस जाकर पानी के मजे ले रही हैं। नायरा बनर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर लोग भड़क गए हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई एक्ट्रेस को खरी खोटी सुना रहा है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
शर्म-लाज भूल खूलेआम नहाती दिखीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस


