Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनयुजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक नहीं हुआ फाइनल

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक नहीं हुआ फाइनल

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपने तलाक को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिन खबरें आई थीं कि दोनों का तलाक हो चुका है हालांकि धनश्री के वकील ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के खलिाड़ी युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों ने साल 2020 में शादी रचाई थी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था और इस वजह से दोनों ने तलाक का फैसला लिया। कहा तो ये भी जा रहा है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले 18महीनों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। वहीं अब दोनों के इन तलाक के रूमर्स को लेकर धनश्री की वकील ने रिएक्ट किया है। कोरियोग्राफर की वकील ने बताया कि फिलहाल दोनों का तलाक फाइनल नहीं हुआ है और कोर्ट इस पर विचार कर रही है। धनश्री वर्मा की वकील अदिति मोहनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे इस कार्रवाई पर कोई कमेंट नहीं करना है। केस पर फिलहाल विचार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट्स की जांच कर लेनी चाहिए क्योंकि बहुत सारी गलत जानकारी फैलाई जा रही है।’वहीं धनश्री वर्मा के परिवार ने बीते दिन एलिमनी की खबरों को गलत करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया से उम्मीद है कि वह गलत जानकारी ना फैलाए।