जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अयोध्या प्रकरण पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने पर सांसद श्याम सिंह यादव का पुतला पंâूका और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि सांसद श्याम सिंह यादव ने अयोध्या प्रकरण पर एक चैनल में दिए साक्षात्कार के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विमल सिंह द्वारा अपने सहयोगियों के साथ सांसद की प्रतिकात्मक शव यात्रा निकालकर नगर के चहारसू चौराहे पर विरोध स्वरूप पुतला फूंका और उनके खिलाफ जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की। उक्त अवसर पर मनीष सेठ, विशाल मौर्य, शुभम सिंह, आकाश, दीपक, मोनू सिंह, दिलीप, हरे राम, मोहन सेठ, मानिक सेठ सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विहिप ने सांसद का पुतला फूंका

Previous article
Next article

