― Advertisement ―

spot_img

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी

25 से 27 अप्रैल तक जौनपुर में होगी परीक्षाजौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर...
Homeअपना जौनपुरकलेक्ट्रट सभागार में हुई सहकारिता विभाग की बैठक

कलेक्ट्रट सभागार में हुई सहकारिता विभाग की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में सहकारिता विभाग की बैठक मंगलवार की देर सायं सम्पन्न हुई। जनपद की कुल 204समितियों में से पैक्स कम्प्यूटराईजेशन हेतु प्रथम चरण में 30 बी-पैक्स, द्वितीय चरण हेतु 11 बी-पैक्स का चयन किया जा चुका है, पुनः दिनांक 20.11.2023 को आहुत डीएलआईएमसी की बैठक में 15अतिरिक्त समितियों का चयन किया जा चुका है। कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता से प्राप्त शेष 148समितियों की सूची में से चयन हेतु डीएलआईएमसी की बैठक में प्रस्तुत किया गया। जिसपर अध्यक्ष डीएलआईएमसी/जिलाधिकारी द्वारा प्रथम चरण की 30समितियों में पैâक्स कम्प्यूटराईजेशन के प्रगति की जानकारी हासिल की। जिस पर सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी/संयोजक/डीएलआईएमसी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रथम चरण हेतु चयनित 30 समितियों का सर्व प्रथम सदस्यों का डाटा एवं समिति का सदस्यों पर लगा बकाया आदि की फीडिंग कराकर टी-8 सर्टिफिकेट पुनः 31.03.2023 के संतुलन पत्र का डाटा फीड कराकर टी-12 सर्टिफिकेट डाटा सर्पोट टीम को पूर्व में प्रेषित किया जा चुका है। तृतीय चरण हेतु चयनित 21समितियों का बैठक में अनुमोदन करते हुये अग्रिम कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...