Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्व शौचालय दिवस : स्वच्छता के प्रति लोगों को दिलाई गई शपथ

विश्व शौचालय दिवस : स्वच्छता के प्रति लोगों को दिलाई गई शपथ

विश्व शौचालय दिवस : स्वच्छता के प्रति लोगों को दिलाई गई शपथ

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। बक्शा विकास खण्ड के सुल्तानपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को विश्व शौचालय दिवस में बच्चों, ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ‘शौचालय का जो करें प्रयोग, स्वस्थ्य रहें और बने निरोग’ का नारा लगाते हुए लोगों ने हाथ में तख्तियां लिए हुए गांव में भ्रमण किया। डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम डिटॉल डायरिया, नेट जीरो और हार्पिक सेफर टॉयलेट फॉर आल के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिला स्वच्छता प्रहरी के द्वारा विश्व शौचालय दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को शपथ दिलाई गई। लखनऊ से पहुँचे राज्य कार्यक्रम अधिकारी पहल सुनील पाण्डेय ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को विश्व स्तर पर स्वच्छता से निपटने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करना मतलब बीमारियों को न्योता देना है। खुले में शौच करने का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में हमें इन सारी चीजों का बेहद खास ध्यान देना चाहिए। पाण्डेय ने कहा कि खुले में शौच करने से हैजा, कालरा, डायरियां जैसी गंभीर बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है। स्वच्छता प्रहरियो ने प्रभात फेरी निकाला। जिला समन्वयक पहल विशाल सिंह ने कहा कि विश्व शौचालय दिवस के तहत अदृश्य को दृश्य बनाना कहा जाता है। छात्राओं व महिलाओं ने रंगोली बनाया। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी राजेश दूबे ने आये हुए लोगों के प्रति आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुशील विश्वकर्मा, अच्छेलाल दूबे, महेन्द्र दूबे, राजेन्द्र दूबे, गोपाल दूबे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।