Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपीड़ित ने अधिकारियों पर मनाने ढंग से कार्य करने का लगाया आरोप

पीड़ित ने अधिकारियों पर मनाने ढंग से कार्य करने का लगाया आरोप

  • पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर

जौनपुर धारा, केराकत। शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी माज अख्तर की अध्यक्षता में संपूर्ण थाना दिवस आयोजित की गई। समाधान दिवस में गौराबादशाहपुर थानांतर्गत क्षेत्र के ग्राम बारी निवासी रविन्द्र कुमार मौर्य ने पत्रक सौप न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि मेरे दरवाजे पर लगी हैण्डपम्प को दबंगों द्वारा जबरन उखाड़ दिया गया है। जिससे पानी पीने को लेकर समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने अपने मातहतों से मामले की जांच व स्थलीय निरीक्षण के बाद आयी जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट आदेश दिया था कि कुएं पर कोई भी अतिक्रमण न हो यह सुनिश्चित करें, और जिस स्थान पर सरकारी हैण्ड पम्प था, उसी स्थान पर हैण्ड पम्प लगाने में अवरोध न हो। परन्तु वर्दी के धौस के आगे फरियादी और हाकिम की एक न चली और उपजिलाधिकारी के आदेश हवा हवाई साबित हुए। पीड़ित न्याय के लिए पिछले दो सालों से इधर उधर भटकने को मजबूर है।