― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरनिःशुल्क गुरूकुलम् पाठशाला ने शिक्षा से वंचित पांच बच्चों को जोड़ा

निःशुल्क गुरूकुलम् पाठशाला ने शिक्षा से वंचित पांच बच्चों को जोड़ा

  • जनसंपर्क अभियान में कुल पांच बच्चों को पाठशाला में जोड़ा गया

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। निःशुल्क गुरूकुलम् पाठशाला द्वारा रविवार को मोहल्ला गुड़ाहाई में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर शिक्षा से वंचित पांच बच्चों को पाठशाला में जोड़ा गया।

बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई में स्थित मां काली चौरा माता मंदिर परिसर में नगर के युवाओं द्वारा एक कदम शिक्षा की ओर बढ़ाते हुए निःशुल्क गुरूकुलम् पाठशाला संचालित करते हैं। जिनमें कुल कक्षा आठ तक के 45 बच्चे निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और यह प्रतिदिन शाम पांच से छः बजे तक चलता है। पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि नगर के शिवम दुबे, रितेश सिंह, आनंद गुप्ता, रामकृष्णा साहू, यश गुप्ता, सत्यम मोदनवाल व सचिन के साथ मिलकर शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाने का बीड़ा उठाया है। ताकि समाज से बुराई को दूर किया जा सके और बच्चे आगे चलकर देश की सेवा कर सके व कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे यही हम सबका उद्देश्य भी है। वहीं पाठशाला में नगर व्यापार मण्डल महामंत्री शिवकुमार गुप्ता ने व्हाइट बोर्ड और छात्र उपस्थिति रजिस्टर प्रदान किया। जिसके लिये सभी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...