Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरटीडी कॉलेज में स्मार्ट फोन, टैबलेट का वितरण संपन्न

टीडी कॉलेज में स्मार्ट फोन, टैबलेट का वितरण संपन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट एवं टेबलेट वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉक्टर के.पी.सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। स्मार्टफोन वितरण शासन के महत्वाकांक्षी योजना का प्रमुख अंग है। जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल युग में अपने को शिक्षित करने में मदद मिलेगी। ्रकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो.प्रकाश सिंह ने कहा कि आने वाला समय डिजिटल युग का है, समाज में विद्यार्थियों को को पारंगत बनना है। प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि शासन के समस्त योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। स्मार्टफोन वितरण समारोह को प्रो.विजय कुमार सिंह, प्रो.हिमांशु सिंह ने भी संबोधित किया नोडल ऑफिसर डॉक्टर रमेश कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियो को स्मार्टफोन प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.अजय कुमार दुबे ने एवं आभार प्रोफेसर सुदेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया।