Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय में नहीं है अग्नि सुरक्षा व्यवस्था संसाधन

विश्वविद्यालय में नहीं है अग्नि सुरक्षा व्यवस्था संसाधन

  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कुलसचिव से कई बार किया पत्राचार 
  • विश्वविद्यालय ने नहीं दिया कोई जवाब

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा की कोई व्यवस्था या संसाधन नहीं है। जिसे लेकर अग्नि घटनाएं का भय बना रहता है। इस बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कुलपति रजिस्ट्रार से पत्राचार किया। लेकिन उन्हें कोई रिस्पांस नहीं दिया गया।

विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनो में अग्नि सुरक्षा का ना तो कोई व्यवस्था है ना तो कोई संसाधन लगा है। जबकि इसके पहले भी विश्वविद्यालय में अग्नि घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ भवनो में थोड़ा बहुत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के नाम से संसाधन लगे हैं। लेकिन उनकी स्थित ठीक नही हैं। इस बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अखिलेश प्रताप ने कुल सचिव व कुलपति को पत्र लिखकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था शीघ्र लगवाने के लिए कई बार पत्राचार किया। लेकिन विश्वविद्यालय से उन्हें कोई रिस्पांस नहीं दिया। ना ही कोई सकारात्मक कदम उठाया और ना ही उनके पत्र का कोई जवाब दिया। बता दें कि विश्वविद्यालय में कभी भी अग्नि दुर्घटनाएं के समय अप्रिय स्थितियां उत्पन्न होने की आशंका भी बनी रहती है। अग्निशमन अधिकारी ने विश्वविद्यालय को अवगत किया कि भविष्य में अग्नि घटनाओं से निपटने के लिए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मानको को अनुरुप जल्दी पूरा कराये और कार्रवाई से अवगत भी कराये। जबकि प्रशासनिक भवन से लेकर अध्ययन संकाय फार्मेसी इंजीनियरिंग संस्थान महिला पुरुष हॉस्टल कल संकाय विज्ञान संकाय रोवर्स रेंजर्स भवन एनएसएस भवन शिक्षक अतीथ गृह में अग्नि से बचने की कोई सुरक्षा संसाधन नहीं लगाए गए हैं।

  • विश्वविद्यालय बड़ा संस्थान है हजारों छात्र छात्राऐ वहां पढ़ते हैं, लाखों लोगों से जुड़ा रिकॉर्ड रखा गया है। विश्वविद्यालय को हमने कई बार पत्राचार किया। वर्तमान कुलपति से भी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था लगाने के लिए कहा, लेकिन हमको कोई रिस्पांस नहीं दिया गया। दिखावे के लिए कुछ जगह लगाया गया, है जो निष्क्रिय है। विश्वविद्यालय के अधिकारी मामले में हल्के में ले रहे हैं। अचानक अनहोनी आशंका बनी रहती है। विश्वविद्यालय मे अग्नि सुरक्षा व्यवस्था लगना जरूरी है।
  • अखिलेश प्रताप मुख्य अग्निशमन अधिकारी,जौनपुर
Share Now...