Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

जनपद न्यायालय में निविदा आमंत्रित

जौनपुर धारा,जौनपुर। अध्यक्ष क्रय समिति अपर जिला जज, चतुर्थ न्यायालय जौनपुर ने अवगत कराया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश एवं अनुमोदन 20 मार्च 2024 के अनुपालन में अवगत कराया जाता है कि जनपद न्यायालय के विभिन्न न्यायालयों/कार्यालयों के उपयोग हेतु 10 अदद एचपी लेजरजेट प्रो-पी-1108 प्रिन्टर के क्रय हेतु पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित फर्मों से 27मार्च 2024 को 4.30 बजे अपरान्ह् तक निविदा/कोटेशन आमंत्रित किये जाते हैं। प्र्ााप्त निविदा/कोटेशन 28 मार्च को पूर्वाहन 10.30 बजे अध्यक्ष, क्रय समिति के समक्ष खोले जायेगें। न्यूनतम दर युक्त निविदा/कोटेशन सामान्यतः स्वीकार किये जायेगे, परन्तु जनपद न्यायाधीश को यह अधिकार होगा कि बिना कारण बताये किसी भी निविदा/कोटेशन को स्वीकार न करें।

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के चौरा गांव निवासी रुद्र प्रताप पुत्र स्व राम प्रताप को केराकत पुलिस ने गुरुवार को उदयचंदपुर घाट तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के निर्देशन में केराकत पुलिस द्वारा अभियुक्त रुद्र प्रताप पुत्र स्व राम प्रताप को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर मु.अ.स.102/24 धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त रुद्रप्रताप को न्यायालय भेजा। गिरफ्तार करने वाली टीम से उप निरीक्षक विद्यासागर सिंह चौकी प्रभारी थानागद्दी, उप निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल रामबदन व कांस्टेबल राजू चौहान मौजूद रहे।