Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविशाल कढ़ी भात भंडारे के साथ संपन्न हुआ रथयात्रा महोत्सव

विशाल कढ़ी भात भंडारे के साथ संपन्न हुआ रथयात्रा महोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार की प्रात: श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में विगत रथ यात्रा के दिन से चली आ रही हरि कथा का तथा रथ यात्रा महोत्सव का विश्राम प्रात: मुख्य यजमान रोहन सिंह, रोशनी सिंह एवं कृशव सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीजगनाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा का षोडशोपचार पूजन आचार्य डॉ. रजनी कान्त द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ। तत्पश्चात कढ़ी भात मौसमी सब्जियों, मालपुआ तथा 56 भेग भगवान को अर्पण करने के पश्चात विशाल कढ़ी भंडारे का आरंभ हुआ, जिसमें भगवान के दर्शन और पूजन की व्यवस्था पंडित निशाकांत द्विवेदी व डॉक्टर गंगाधर शुक्ला, रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा महामंत्री शिव शंकर साहू, नीरज श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, श्याम मोहन अग्रवाल, दिनेश टंडन, डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव, आशीष यादव, संतोष गुप्ता, दयाशंकर निगम, राजेश गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, जय कृष्ण साहू, विमल सेठ, गोपाल कृष्ण हरलालका, सोमेश्वर केसरवानी, जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, राजेश जावा, नगर के गणमान्य लोग करी भात भंडारे के विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे रहे जिसके अंतर्गत सात हजार से ऊपर लोगों ने विशाल खड़ी भारत भंडारे के प्रसाद का तथा प्रभु के दिव्य त्रिपुरा दर्शन का लाभ प्राप्त किया। प्रात: 11 बजे से आरती पूजन के बाद शुरू हुआ भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा। भंडारे में कई हजार जनमानस स्त्री पुरुष बच्चे साधु संत अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी गण तथा के नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने जमीन में बैठकर बिना भेदभाव के एक साथ भगवान के प्रसाद को ग्रहण किया। आए हुए सभी अध्यापकों अतिथियों तथा व्यवस्था से जुड़े लोगों के प्रति जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी संतोष गुप्ता तथा मंदिर के महंत पंडित दिनेश चंद ने आभार व्यक्त किया।