Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरईसाई धर्म से सम्बन्धित सामानों को न बेंचे दुकानदार

ईसाई धर्म से सम्बन्धित सामानों को न बेंचे दुकानदार

  • बजरंग दल की टीम पहुंची चौकियां धाम, भारी मात्रा में बिक रहे सामानों को हटवाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। आस्था का केंद्र चौकियां धाम परिसर में भारी मात्रा बिक रहे ईसाई धर्म से संबंधित क्रॉस, लाकेट इत्यादि के विरोध में बजरंग दल की टीम द्वारा जिला सह संयोजक संकल्प मिश्र के नेतृत्व में वहां के दुकानदारों को समझाने का कार्य किया गया। बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वे अनजाने में ऐसा कर रहे थे तथा यह संकल्प लेते हुए बजरंग दल को यह भरोसा दिलाया कि आगे से इस हिंदू आस्था के केंद्र में अन्य धर्मों से जुड़े इस प्रकार के सामानों को नहीं बेचा जाएगा। मंदिर परिसर में होलसेल दुकानदारों को भी समझाया गया की अगर वह लोग इस तरह के धर्म विरोधी सामान खरीद के नहीं लाते हैं तो यहां पर छोटे दुकानदार कुछ सामान की बिक्री नहीं करेंगे। बजरंग दल की टीम को मंदिर के सदस्यों द्वारा भी यह भी आश्वासन मिला कि आगे से इस प्रकार की गतिविधि पर उनकी भी दृष्टि रहेगी तथा इस पर सम्पूर्ण रोक लगाई जाएगी, ताकि भविष्य में इतने पवित्र हिंदू धर्म स्थल पर धर्म विरोधी गतिविधियों को न होने दिया जाए। इस मौके पर डेविड यादव, कुबेर कुशवाहा, विशाल सिंह, रोहन कनौजिया, रजत सिंह, मोहित तिवारी, प्रभात कुमार, आदर्श तिवारी,  करण भारती, सौरभ मौर्य, आर्यन अग्रहरी, आदर्श तिवारी, रजत सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।